जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी का असर Punjab और चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में नजर आने लगा है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
तापमान की स्थिति
- पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है।
- चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया।
- अगले 7 दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदूषण बढ़ा, हवा की गुणवत्ता खराब
पंजाब और हरियाणा से आ रही हवाओं ने चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर बढ़ा दिया है।
चंडीगढ़ का AQI: सेक्टर 53 में 289, सेक्टर 22 में 239, और सेक्टर 25 में 212।
सुधार वाले शहर: बठिंडा (56 AQI) और रूपनगर (95 AQI)।
सबसे प्रदूषित शहर: मंडी-गोबिंदगढ़ (211 AQI)।
Top Tags