खबर है कि रोजी-रोटी कमाने के लिए विदेश गए एक Punjabi युवक की विदेश में सड़क हादसे में मौत हो गई है. मृतक तरनतारन जिले के विधानसभा क्षेत्र के मन्याला जय सिंह गांव का रहने वाला था।
मृतक युवक का नाम तेजबीर सिंह था और वह माता-पिता का इकलौता बेटा था. पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि तेजबीर सिंह की पत्नी जगरूप कौर जो 4 साल पहले कनाडा गई थी और उसने करीब 2 साल पहले अपने पति तेजबीर सिंह को कनाडा बुलाया था। तेजबीर सिंह कनाडा में ट्रेलर चलाता था। पिछले दिनों तेजबीर कनाडा से अमेरिका तक ट्रेलर लेकर गया था। अमेरिका में उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी. तेजबीर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात उनकी मौत हो गई. परिवार ने उनके शव को पंजाब वापस लाने की मांग करते हुए अन्य समाज सेवी संस्थाओं से भी सहयोग मांगा है।
परिवार ने बताया कि उनकी बेटी लकवाग्रस्त थी, जिसके चलते उनका इकलौता बेटा ही उनका सहारा था, जिसे कुछ जमीन और कुछ गहने बेचकर विदेश भेजा गया था। परिवार ने कहा कि पंजाब में नशे और बेरोजगारी के कारण आज के युवा विदेश जा रहे हैं, लेकिन वहां हो रही ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बच्चों के माता-पिता लगातार चिंतित रहते हैं |
Top Tags